सासाराम में चुनावी रंजिश में पुजारी की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार हुए अपराधी

अपराध | रोहतास जिले एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बघैला थाना क्षेत्र के सियावक गांव में चुनावी रंजिश में बिजली पंडित नामक एक पुजारी की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

हत्या का आरोप पंचायत चुनाव में पराजित हुए मुखिया प्रत्याशी मुन्ना सिंह पर लगा है। जिसने 60 वर्षीय बिजली पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है।

आरोप है कि पंचायत के चुनाव में बिजली पंडित ने एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। उसी समय धमकी दी गई थी कि अगर चुनाव हार गए तो अंजाम भुगतना होगा। परिजनों ने बताया कि उस समय धमकी को हल्के में ली गई थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद पराजित प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया तथा गांव के महावीरी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी।

चुनावी रंजिश में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। बता दे की गोली लगने से बिजली पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें इलाज के लिए बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सक ने भी गोली लगने से हत्या की बात बताई है।

Year Ending 2021 Special: इंटरनेट पर रहा इन टॉप 10 वीडियो का जलवा, सबसे ज्यादा हुए वायरल , देखें आप भी 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Read More
Accept !