Nora Fatehi को डेट कर रहे हैं Guru Randhawa? गोवा में बीच पर मस्ती करते दिखा कपल

मनोरंजन | बॉलीवुड की सुपरस्टार डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) और दिग्गज सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) हाल ही में गोवा के एक बीच में साथ घूमते नजर आए। नोरा फतेही ने जहां शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहनी हुई थी वहीं गुरु रंधावा शॉर्ट्स-शर्ट पहने दिखाई दिए।

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। गुरु रंधावा और नोरा फतेही काफी रिलैक्स दिखाई दिए और दोनों साथ में हंसी मजाक भी कर रहे थे। बैकग्राउंड में दिख रही खूबसूरत लोकेशन और इस जोड़ी की ट्यूनिंग लोगों को उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोचने को मजबूर कर रही है।

डेटिंग कर रहे हैं नोरा-गरु!

तस्वीरों को पापाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अन्य तमाम फैन पेजों पर भी ये फोटो शेयर किए गए हैं। लेकिन जो सवाल फैंस के जेहन में घूम रहा है वो ये है कि क्या नोरा फतेही और गुरु रंधावा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? क्या दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस बदल गया है? क्या अब दोनों सिंगल से मिंगल हो चुके हैं?

ऐसा था फैंस का रिएक्शन

इन सभी सवालों के जवाब फैंस को मिलने बाकी हैं लेकिन इसी बीच कयासबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, 'उन्हें साथ में एन्जॉय करने दो। तुम वहां कबाब में हड्डी मत बनो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाउन में नया कपल आया है।' एक पंजाबी यूजर ने लिखा, 'चलो इक हौर परजाई मिल गई पंजाबियां नू।'


प्रोजेक्ट के लिए बढ़ीं करीबियां?

इसी तरह ढेरों लोगों ने इस बात का अनुमान लगाया है कि शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और करीबियां बढ़ने लगी हैं। लेकिन कुछ ऐसा भी है जिस तरफ लोगों का ध्यान नहीं गया है। गुरु रंधावा एक कमाल का सिंगर और परफॉर्मर हैं और नोरा फतेही की डांसिंग स्किल्स का हर कोई दीवाना है। तो संभव है कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट के चलते साथ आए हों। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फैंस को इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Hero MotoCorp ने उतारी Electric Bike, सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर चलेगी, जाने संभावित फीचर्स 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Read More
Accept !